नीरज शेखर ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, सपा पर बोला बड़ा हम’ला !

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने बुधवार को राज्यसभा की सीट के लिए विधानसभा में नामांकन किया. इस सीट पर उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है. उनके इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट पर उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है. मंगलवार की शाम तक इस सीट के लिए कोई भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ था. इस सीट का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक है.

नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एक सवाल के जवाब में नीरज शेखर ने कहा कि चुनाव में जीत हार लगा रहता है, लेकिन समाजवादी पार्टी में सम्मान न मिलने की वजह से इस्तीफा देना पड़ा. बीजेपी ने सम्मान दिया है इसलिए बीजेपी में आया. राष्ट्रवाद और समाजवाद दोनों गरीबों के लिए काम करता है. समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने कभी बात ही नहीं की मुझसे. देश में एक ही पार्टी बीजेपी है जो राष्ट्र के लिए काम कर रही है. अपनी-अपनी पार्टियों से निराश अभी और लोग भी बीजेपी में आएंगे.

नीरज ने पिछले महीने समाजवादी पार्टी छोड़ते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इसके बाद बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. वहीं बीजेपी द्वारा रिक्त सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से उनका दोबारा राज्यसभा पहुंचना तय माना जा रहा है. चुनावी गणित के हिसाब से प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार के सामने विपक्षी सदस्यों की संख्या बहुत कम है. ऐसे में संभावना है कि इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं आएगा.

राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए नामांकन की आखिरी तारीफ 14 अगस्त है. नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के पर्चों की स्क्रूटनी 16 अगस्त को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अगस्त है. चुनाव आयोग के मुताबिक यदि जरूरी हुआ, तो मतदान 26 अगस्त को सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. मंगलवार शाम तक इस एक सीट के लिए चार नामांकन पत्र बिके थे. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई कैबिनेट मंत्री और संगठन के नेता मौजूद थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago