Categories: featured

बलियाः नए साल में शुरू हो जाएगा सोनबरसा के 100 बेड के अस्पताल का संचालन

बलियाः नए साल की शुरूआत में जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि सोनबरसा स्थित निर्माणाधीन 100 बेड का अस्पताल का संचालन जनवरी 2024 में शुरू हो जाएगा।

कार्यदायी संस्था निर्माण निगम के अनुसार, अस्पताल का निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा हो जाएगा। अस्पताल का निर्माण 29 करोड़ 27 लाख 25 हजार रुपये की लागत से हो रहा है। शासन से अब करीब ढाई करोड़ रुपये मिलना शेष रह गया है। राशि मिलने के बाद कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के प्रांगण में बनने वाले अस्पताल की घोषणा 2 मई 2016 को लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के प्रांगण में आयोजित जनसभा के मंच से तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। घोषणा के बाद सोनबरसा में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को दिया गया था। 7 जून 2018 को तत्कालीन सांसद भरत सिंह और तत्कालीन बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया था।

पहले निर्माण की लागत 25 करोड़ 15 लाख थी, लेकिन अब ये 29 करोड़ 27 लाख तक पहुंच गई है। निर्माणकार्य 18 महीने में पूरा होना था, लेकिन कार्य पूरा होने में 6 साल का समय लग गया।

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का कहना है कि 100 बेड अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। संबंधित कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए हिदायत दी गई है। सीएमओ बलिया से पर्याप्त चिकित्सक की तैनाती के लिए कहा गया है।

निर्माण निगम के अवर अभियंता गोबिंद कुमार का कहना है कि अस्पताल के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अब कुछ कार्य और फिनिशिंग का कार्य रह गया है। दिसंबर में निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा।

डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के लिए 11 करोड़ की मशीनें एक साल पूर्व ही सोनबरसा अस्पताल में पहुंच चुकी हैं। मशीनों को सील करके रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होने पर व्यवस्थित कर लगा दिया जाएगा। सोनबरसा में 7 चिकित्सकों के सापेक्ष सिर्फ 2 चिकित्सकों की तैनाती है। चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए मांग की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago