समाधान दिवस पर समाधान तो नहीं हो रहा, बल्कि और उलझ जा रहा है मामला

बलिया: समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, इसलिए शासन ने थानों में समाधान दिवस की स्थापना की है. लेकिन जनपद में इसका परिणाम बेहद निराशजनक है. महिला थाना को छोड़ दिया जाय जनपद के तीन कोतवाली सहित 22 थानों में जनवरी से लेकर फरवरी माह तक आयोजित समाधान दिवस में कुल 5366 मामलों में 783 मामलों का ही समाधान हो सका है. जबकि 4583 मामले अभी भी टेबल टू टेबल चक्कर काट रहे है.

ऐसे में समाधान दिवस यहां बेमतलब सिद्ध हो रहा है. जनपद में अलग-अलग कोतवाली व थानों में जनवरी 2019 में कुल 666, जिसमें सिर्फ 36 मामलों का निस्तारण, फरवरी में कुल 513 मामलों में सिर्फ 56 मामलों का हुआ निस्तारण. इसी क्रम में मार्च में कुल 523 मामलों में सिर्फ 54 मामलों का ही निस्तारण हो सका. इसी प्रकार अप्रैल में 485 मामलों में सिर्फ 39 मामलों का, मई में प्रस्तुत कुल 671 मामलों में 61 मामलों का निस्तारण, जून में 713 मामलों में 73, जुलाई में 406 प्रस्तुत

मामलों में 26 मामलों का निस्तारण, अगस्त में कुल 413 मामलों में 49 मामलों का ही हुआ निस्तारण, सितंबर में प्रस्तुत कुल 453 मामलों में 69, अक्टूबर माह में प्रस्तुत 329 मामलों में 38 मामलों का ही हो सका निस्तारण.नवंबर माह में 557 मामलों में 85 जबकि दिसंबर माह में प्रस्तुत 335 मामलों में सिर्फ 16 मामलों का ही हो सका निस्तारण. वहीँ रसड़ा कोतवाली का रिकार्ड बेहद खराब है, यहां जनवरी से लेकर अब तक हुए प्रस्तुत कुल 413 मामलों में सिर्फ 13 मामलों ही

समाधान हो सका है. ऐसे में इस बात का अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं कि जनपद बलिया में थाना दिवस की स्थिति कैसी है. लगभग यही हाल जनपद के सभी थानों का है. वहीँ आवदेन प्रस्तुत की बात करें तो जनपद के हर कोतवाली एवं थानों में सबसे ज्यादा मामले में जमीन संबंधित है. जिन थानों में एसडीएम और तहसीलदार की उपस्थिति दर्ज हो जाती है, वहां स्थिति कुछ हद तक बेहतर है,

वरना लेखपाल, कानून गो समाधान दिवस के दिन केवल कोरम पूरा करने ही आते हैं. शहर कोतवाल विपिन सिंह ने बताया की जमीन संबंधित मामला सबसे ज्यादा समाधान दिवस में आता है. ऐसे में मामलों का समाधान एसडीएम और तहसीलदार के यहां से ही हो सकता है. अन्यथा इसे लेकर परिवार में आपसी विवाद के मामलों का निस्तारण कर दिया जाता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago