Categories: बलिया

बलिया में हुआ समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी भी हुए जनसुनवाई में शामिल

बलिया में फेफना और थाना रसड़ा परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई के लिए ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी विक्रांत वीर भी पहुंचे।

इस दौरान थाना फेफना में कुल 04 मामले आए, इसमें  से एक आवेदन पत्र पुलिस विभाग से सम्बंधित और 03 राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले आए, जिनमें 02 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही थाना रसड़ा में कुल 02 मामले आए, जिसमें मो0 जमसेद अहमद अंसारी के कब्रिस्तान के मामले आए मौके पर सुलह समझौता कर निस्तारण कराए गया और श्रीमति सुभावती देवी की जमीनी विवाद के मामले आए जो मौके पर लेखापाल उपस्थित नही थे। जिसमें एक आवेदन पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले को निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान सी0ओ0 फेफना श्यामकांत सिंह, एसडीएम रसड़ा, सी0ओ0 फहीब कुरैन, प्रभारी निरीक्षक क्षतिज त्रिपाठी, क्राइम इस्पेक्टर अवधेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे। समाधान दिवस में प्रतिभाग कर लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago