Categories: बलिया

बलिया के बैरिया में बड़ी घटना, बदमाशों ने आभूषण दुकानों के ताले तोड़कर चुराए 60 लाख के जेवर

बलिया के बैरिया पुलिस चौकी से महज 50 से 60 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण की 2 दुकानों का ताला काटकर लगभग 60 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना की सूचना पुलिस को किसी बच्चे ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, डाक बंगला रोड पर कोटवा निवासी प्रमोद सोनी की सोनी ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। इस दुकान का ताला काटने के बाद लोहे के राड से गेट उपाट कर अंदर घुसे चोरों ने कटर से तिजोरी काटने के बाद लगभग 8 किलो चांदी व 250 ग्राम सोने चांदी के गहने चुरा लिया। इस दुकान के सामने ही अंबे ज्वेलर्स के नाम से रानीगंज निवासी पप्पू सोनी की सोने चांदी की दुकान है। इस दुकान का भी इसी तरीके से गेट उपाटने व तिजोरी काटने के बाद चोरों ने लगभग 8 किलो चांदी व 300 ग्राम सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

इतना ही नहीं, चोर सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी अपने साथ ले गया। पीड़ित दोनों दुकानदार लोगों का गहना बंधक रखकर ब्याज पर पैसा देते थे। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, एसएचओ रामायण सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago