Categories: बलिया

दिल्ली से बलिया जा रही महिला को 35 हजार में बेच दिया

बलिया डेस्क: दिल्ली से बलिया जा रही एक महिला के साथ एक अजीबोगरीब मामला देखने में सामने आया है दरअसल बीते 12 अप्रैल को ट्रेन से एक महिला अपने बच्चों के साथ बलिया जा रही थी। तभी महिला को 35 हजार रुपये में बेच दिए जाने का मामला सामने आया है। बेचने वाला ट्रेन में ही मिला था। उसने महिला को बरगला कर ट्रेन से उतार लिया और परसपुर ले आया। बुधवार को लिखापढ़ी के दौरान महिला को कुछ शक हुआ तो उसने शोर मचाया। तभी वहां पर भीड़ इकट्ठा हुई और पुलिस आ गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुरा मामला क्या है?

दिल्ली की रहने वाली पूजा पत्नी रोहिताश ने बताया कि वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अपनी बहन के घर बलिया जा रही थी। ट्रेन में उसे एक व्यक्ति मिला। उसने बताया कि वह भी बलिया चल रहा है। 12 अप्रैल की रात में उस व्यक्ति ने बताया कि बलिया आ गया है। वह उसके झांसे में आ गई। उसने गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। बाद में कहा कि यह तो गलती हो गई। उसने कहा कि गोंडा परसपुर में उसके रिश्तेदार रहते हैं। वहीं चलते हैं फिर बाद में बलिया चलेंगे। इस दौरान उसने पूजा को खरिकवा चरसड़ी थाना परसपुर निवासी एक व्यक्ति के हाथ 35 हजार रुपये में बेच दिया।

बुधवार को जिस व्यक्ति ने पूजा को खरीदा था वह अपने बहनोई व परिवारजन के साथ परसपुर कस्बे में कागजात पर लिखापढ़ी कराने गया था। जब महिला से कागज पर अंगूठा लगाने को कहा गया तो वह शोर मचाने लगी। इस पर भीड़ इकट्ठा हो गई। डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला व उसके साथ आए लोगों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला दिल्ली में कहां की रहने वाली है और बलिया में कहां जा रही थी। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके परिवारजन को सूचना भेजी जा रही है। आरोपितों से पूछताछ जारी है। मुकदमा करके कार्रवाई की जाएगी।

 

 

सतीश

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago