Categories: बलिया

बलिया- दवा कारोबारी सर्जिकल उपकरणों की कीमत में कालाबाजारी कर रहे हैं!

बलिया डेस्क: कोरोना की बढते मामलों के बीच जिले के दवा कारोबारी इसका नाजायज फायदा उठाने में जुटे है। कोरोना मरीजों से जुड़े कुछ सर्जिकल उपकरणों की कीमत में यहां कालाबाजारी शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके ड्रग विभाग चुप्पी साधे हुए है। जिले में बढ़ते कोरोना एक्टिव केस को देखते हुए जिला प्रशासन हर सम्भव आदेश-निर्देश जारी किया है। होम आइसोलेशन की भी सुविधा दी गई है।

सूत्रों की माने तो होम आइसोलेशन मरीजों का आक्सीजन लेवल जानने के लिए आक्सीमीटर, बुखार जांचने के लिए थर्मामीटर व मास्क आवश्यक होता है। इस समय बढ़ी इसकी मांग को देखते हुए कुछ दवा कारोबारियों ने गलत तरीके से मूल्यवृद्धि कर दी है, जिससे लोग परेशान है। इस बावत बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के अध्यक्ष आनंद सिंह का कहना है कि उन्हें भी इसकी शिकायतें मिली है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने ऐसा करने वाले दुकानदारों से अपील किया कि यह कृत्य अच्छा नहीं है। इससे बचें और उचित मूल्य पर भी दवा या उपकरण की बिक्री करें।

सतीश

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago