Categories: बैरिया

सोहांव की सड़कें कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों ने उसी कीचड़ में धान रोप कर जताया विरोध

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का दावा करने वाली यूपी सरकार के दावों की पोल खुल रही है। हालात यह है कि बारिश होते ही सारी सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई है। सोहांव में मार्ग की दुर्दशा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रोड़ इतनी क्षतिग्रस्त है कि लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कैथवली से चितबड़ागांव जाने वाले रास्ते की मरम्मत नहीं की गई। इससे परेशान ग्रामीणों ने रास्ते के कीचड़ में धान की रोपाई कर आक्रोश जताया।

बता दे कि सुरापाली, कैथवली गांव के लोगों को चितबड़ागांव तथा किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए यह सड़क ही सहारा है। लेकिन सड़क के हालात इतने खराब है कि इस पर पैदल पर भी नहीं चला जा सकता है। कई बार ग्रामीण इस मार्ग की मरम्मत करवाने के लिए शिकायत कर चुके हैं लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद रविवार को कैथवली गांव के दर्जनों लोगों ने सड़क पर फैले कीचड़ में धान की रोपाई कर विरोध जताया। इस मौके पर उमेश, जीसी पाठक, बिहारी शर्मा, मनोज राम, इम्तियाज, रामदुलार, लल्लन, तरूण कुमार, शेषनाथ प्रसाद, विराट, सद्दाम शाह, सरफराज आदि थे।

गौरतलब है कि यूपी की अधिकतर सड़कों के हाल बदहाल हैं। यहां न तो सड़क पर वाहन का आवागमन हो सकता है। न ही पैदल चल सकते हैं। इन हालातों लोग बेहद परेशान हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago