……तो अब बलिया के DM-SP का तबादला हो जायेगा?

बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी की जीत के बाद कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 6 फ़र्ज़ी मतदाताओं की पहचान सार्वजनिक न किये जाने से पर चर्चा ने जोर पकड़ा तो इस बात की चर्चा भी ज़ोरों पर है कि कुछ ही दिनों में डीएम-एसपी का जिले से तबादला होना तय है। चर्चाओं ने चुनाव के पूर्व से ही जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। चुनाव के पूर्व से ही एक वायरल वीडियो में यह दावा किया जाता रहा कि भाजपा से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक सुरेंद्र सिंह व विधायक संजय यादव एसपी आवास गए थे लेकिन एसपी किसी से नहीं मिले।

हालाँकि, वीडियो वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने ट्वीट कर इसे भ्रामक सूचना बताया। बलिया पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ भ्रामक सूचना है। दिनांक 01.07.2021 को समय करीब 04 बजे BJP के प्रतिनिधि मण्डल SP आवास पर मीडिया के साथ मिलने आये थे जिस पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रतिनिधि मण्डल के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात की गयी।’ वहीं इस मामले पर एसपी पीआरओ का कहना है कि SP के मिलने अथवा न मिलने की जानकारी उनको नहीं है। उनका कहना है, ‘चुनाव के मद्देनजर गेट बंद कर के रखा गया था यह बात सत्य है, लेकिन एसपी साहब से

सांसद और विधायकों के मिलने वाली बात मुझे नहीं पता मैं दो बजे के बाद से ड्यूटी आया हूं।’ दूसरी तरफ जिलाधिकारी अदिति सिंह के तबादले पर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चुनाव पूर्व ही डीएम ने एक गाइडलाइन जारी कर बताया था कि मतदान तथा मतगणना स्थल पर सांसद, मंत्री व विधायक की उपस्थिति नहीं रहेगी। इसके बाद से ही अटकलें जारी थीं। प्रदेश में सपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। देखना यह भी होगा कि प्रदेश हाईकमान इन जिलों में SP DM के तबादले पर क्या निर्णय ले रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago