बलिया की स्मृति सिंह बनीं भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव

बलिया डेस्क : रतसरकला ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को अखिल भारतीय पंचायत परिषद (AIPP) का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। AIPP भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी संस्था है, जिसका काम देशभर की पंचायतों को मजबूत करना है।
स्मृति सिंह को AIPP के राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किए जाने की जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एसएस विजय मिश्रा द्वारा एक पत्र के ज़रिए दी गई है।

स्मृति सिंह को AIPP का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पूर्वांचल के पंचायत प्रतिनिधयों ने ख़ुशी ज़ाहिर की है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद 1958 से कार्यरत है। इसका काम देशभर के पंचायतों को मज़बूती प्रदान करना है। इस संस्था के प्रथम अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता थे। वहीं भारत रत्न जयप्रकाश नारायण, गुलजारीलाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री आदि इसके सक्रिय सदस्य रह चुके हैं।

विज्ञापन

ऐसी दिग्गज शख्सियतों की सदस्यता वाली संस्था में स्मृति सिंह को बतौर राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया जाना ज़िले के लिए गर्व की बात है। ये वही स्मृति सिंह हैं जिनके हाल ही में दिए गए एक सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति जताई थी। स्मृति सिंह ने हेल्पलाइनो में क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने का सुझाव दिया था।

कौन हैं स्मृति सिंह? स्मृति सिंह गड़वार ब्लॉक के रतसरकला की रहने वाली हैं और यहीं से वह प्रधान भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की है। स्मृति सिंह को ग्राम पंचायत में अपने बेहतर रचनात्मक व सामाजिक कार्यो के लिये जाना जाता है। इसके लिए उन्हें उत्तरप्रदेश का अति प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है।

इतना ही नहीं उन्हें अपने बेहतरीन कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग सहित अनेकों विश्वविद्यालयों, समाजिक संस्थाओं से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
स्मृति सिंह के परिवार की बात करें तो उनके स्वर्गीय पिता अखण्डानन्द सिंह गड़वार ब्लाक के वर्षों ब्लाक प्रमुख तथा बाबा स्व. सहजानंद सिंह डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं उनके पिता के बड़े भाई स्वर्गीय पद्मश्री शारदानंद सिंह भारतीय सेना में मेजर जनरल व गुजरात रिफाइनरी के प्रथम प्रबन्ध निदेशक रह चुके हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

15 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

15 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

17 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

17 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago