बलिया के अजीत कुंवर ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, हासिल किये 625 अंक

बलिया डेस्क : मेडिकल एंट्रंस एग्जाम नीट का रिज़ल्ट आने के साथ ही बलिया के लोगों को खुशखबरी मिल रही है. दरअसल हर एग्जाम की तरह इस एग्जाम में भी बलिया के छात्रों ने अपना परचम लहराया है और देश भर में जिले का नाम रोशन किया है. बलिया से नीट एग्जाम क्लियर कार्नर वालों को लिस्ट में अजीत कुंवर वर्मा का भी नाम शामिल है जोकि नगरा नगर पंचायत के रहने वाले हैं.

आपको बता दें कि इनके पिता का नाम है ओमप्रकाश वर्मा जोकि पेशे से वरिष्ठ पत्रकार हैं. वहीँ अब बेटे ने भी बड़ी सफलता हासिल की है. अजीत कुंवर वर्मा ने आल इंडिया लेवल पर होने वाली नीट परीक्षा में 625 अंक हासिल किये हैं और इसी के साथ ही उनका एम बी बी एस में सेलेक्शन पक्का हो गया है. वहीँ जैसे ही अजीत के रिज़ल्ट की खबर आई, सुनते ही पूरे इलाके में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

इलाके के तमाम लोग अजीत के घर पहुँच गए और उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दिया है. अजीत की जनरल में 10120 और ओबीसी में 3778 रैंक आई है. अजीत की माता गृहणी और पिता पत्रकार होने के साथ साथ आभूषण का कारोबार करते हैं. उनकी एक बहन हैं जोकि अभी इण्टर की छात्रा हैं और भाई बी एस पास हैं.

घर वाले बताते हैं कि अजीत बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज़ थे और उनकी रूचि हमेशा से ही पढने लिखने की रही है. अजीत ने हाईस्कूल कोलम्बस स्कूल और इण्टरमीडिएट सेन्ट जेवियर्स पिपरौली बेल्थरारोड से किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago