Categories: बलिया

सरयू नदी में पलटी छोटी नाव, 11 लोग तैरकर बाहर आए, एक बच्ची डूबी

बलियाः सहतवारथाना क्षेत्र में सरयू नदी में मजदूरों से भरी नाव पलट गई। इस नाव में कुछ 12 लोग सवार थे। पानी में नाव के पलटी खाते ही 11 लोग तैर कर बाहर आ गए, लेकिन इस हादसे में एक बारह वर्षीय बच्ची नदी में डूब गई। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुतााबिक हादसा रविवार की रात करीब 8 बजे हुआ। जहां छोटी नाव डेंगी पर सवार होकर मजदूर नदी से जा रहे थे। इस नाव में स्त्री पुरुष सवार थे। तभी संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। जिसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। 11 लोग तैरना जानते थे, तो तैरकर बाहर आ गए। लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया।

रात में ही खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरे होने के चलते कोई सुराग नहीं लगा। अभी गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी है, लेकिन सोमवार सुबह तक भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago