बलिया- पूर्व बसपा सांसद ने मायावती पर लगाया टिकट के बदले 10 करोड़ मांगने का आरोप, पार्टी छोड़ी

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर शुरू हो गया है।  बलिया की सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे बब्बन राजभर ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी है। बब्बन राजभर ने पार्टी अध्यक्ष मायावती पर टिकट के बदले रुपए मांगने का आरोप लगाया और कहा कि वो काशी राम के मिशन और सपनों पर नहीं चल रही हैं। बब्बन ने कहा है कि लोकसभा के टिकट के लिए उनसे दस करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे। बसपा के पूर्व सांसद बब्बन अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं।

बब्बन राजभर बलिया की सलेमपुर लोकसभा सीट से 1999 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2019 के लोकसभा में भी उनके बसपा पर टिकट पर लड़ने की बात कही जा रही थी।

शुक्रवार को उन्होंने कहा कि लोकसभा टिकट के लिए पार्टी दस करोड़ की मांग कर रही है, साथ ही पार्टी के लिए भी मोटी रकम की डिमांड की जा रही है। जो उनके बस से बाहर की बात है, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

बब्बन राजभर ने कहा कि कांशीराम जब तक रहे तब तक काम करने वाले और मेहनती लोगों को तरजीह दी गई। अब जिसके पाल पैसा है, उसी की पार्टी में बात है।

बब्बन ने कहा कि मायावती की इन नीतियों की वजह से ही आज पार्टी का एक भी सांसद नहीं है और लगातार पार्टी का आधार खिसकता जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि बसपा से इस्तीफे के बाद समर्थकों के साथ बैठकर तय करेंगे कि आगे की राजनीति कैसे करनी है। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी को दलितों के लिए सही मायनों में संघर्ष करने वाला संगठन बताया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago