आज की आवश्यकता महिला सशक्तिकरण: राम नाईक

– जेएनसीयू के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल

बलिया: सूबे के राज्यपाल ने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है महिलाओं का सशक्तिकरण। कालेजों में छात्राओं की संख्या लड़कों से अधिक होना यह दर्शाता है कि समाज में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। वे शनिवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविदयालय के दूसरे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बलिया के इस विवि के अंतर्गत आने वाले 128 कालेजों में लड़कियों की संख्या अधिक होने पर खुशी जताते हुए कहा कि कुल 65 हजार शिक्षार्थियों में से छात्राओं की संख्या 55 प्रतिशत होना यह दर्शाता है कि समाज में परिवर्तन तेजी से हो रहा है। हालांकि सामने हाल में लड़कियों की कम संख्या को लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भी आपस में बेहतर बनने की स्पर्धा होनी चाहिए। विगत वर्ष के रिजल्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि लड़कियों की सफलता प्रतिशत ज्यादा है, जो हर्ष की बात है। महिला सशक्तिकरण आज के समाज की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह समय पर हो गया। इसमें भी छात्राओं का सफलता प्रतिशत ज्यादा रहा। लड़कियों के आगे बढ़ने का यह आंकड़ा बता रहा की यूपी भी अब सही दिशा में जा रहा है। इस बार तीन लाख उपाधियां कम दी गई, जिसकी वजह नकलविहीन परीक्षा बताई गई। प्रगति का एक लक्षण यह भी है।

 

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में सबसे पहले पूर्व पीएम चंद्रशेखर को श्रद्धाजंलि देते हुए उनके साथ के समय को साझा किया। कहा, युवा तुर्क काफी कम समय 224 दिन ही पीएम थे, लेकिन उतने ही दिनों में उन्होंने जो काम कर दिखाया वह प्रेरणा लेने वाला था। उनका नाम लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचार, कार्य एवं क्रियाकलापों पर चर्चा और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अध्ययन होते रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि विवि से जुड़ी मांग करने के बाद मांगे पूरी हुई या नहीं, इसकी भी जानकारी देते रहें।

 

राज्यपाल ने यूपी में शिक्षा की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए लगातार इसको और बेहतर बनाने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने अपनी पुस्तक ‘चरैवेति-चरैवेति’ के अर्थ को समझाया और सबको ‘चलते रहो-चलते रहो’ की प्रेरणा दी। इस मौके पर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक सुधीर राय, अनिल राय, प्रकाश सिंह, भाष्कर मिश्र आदि थे। आभार कुलसचिव संजय मल्ल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा निशा राघव ने किया। अरविंद उपाध्याय के साथ टीडी कालेज की छात्राओं ने विश्वविदयालय का कुलगीत प्रस्तुत किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

6 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

7 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

7 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

7 days ago