बलिया के सीयर ब्लॉक में नवनिर्मित पंचायत भवन का सांसद ने किया लोकार्पण, कही ये बात !

बेलथरा रोड। बलिया जिले के सीयर ब्लॉक के बनकरा सेय्यद बुखारा गांव में बने नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण बुधवार को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने किया। साथ ही केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  इस दौरान सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे।

सांसद ने लोकार्पण  के बाद मीडिया से कहा कि गांव में पंचायत भवन से ही अब सरकार की लाभकारी योजनाएं संचालित होगी। यानी गांव की सरकार अब गांव में ही काम करेगी ताकि शत प्रतिशत जरूरतमंद को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गांवों के चहुमुखी विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है।

सरकार अनेक लाभकारी योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। वहीं ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि पंचायत की और से गांवों में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ लगाया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परविंदर सिंह नेकल, विनय सिंह, अजय सिंह, अखोप प्रधान प्रवीण कुमार, अशोक कुशवाहा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago