बलियाः ज़िला अस्पताल से ग़ायब हुई सिक्किम की युवती मामले में अब नया मोड़ !

बलिया डेस्क : बलिया ज़िला अस्पताल में भर्ती सिक्किम की युवती के अचानक ग़ायब होने से बवाल खड़ा हो गया है।  अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। समाजिक संगठन इस मामले को लेकर ज़िला प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने युवती का अपहरण किया है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

बलिया पुलिस ने ट्विटर के ज़रिए एक बयान जारी करते हुए कहा, “17 सितंबर को सिक्किम की रहने वाली एक लड़की प्रिया उर्फ सुजाता दोरजे को बलिया रोडवेज कर्मियों द्वारा पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जो असमान्य हरकत कर रही थी। प्रिया का जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। कुछ स्वस्थ होने पर उसे जिला चिकित्सालय द्वारा 18 सितंबर को रात 8 बजे डिस्चार्ज कर दिया”।

पुलिस ने आगे बताया, “बाद में कतिपय समाजसेवियों द्वारा उसके गुम होने की सूचना कोतवाली को दी गयी। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा सक्रिय होकर उसका पता लगाया गया तो पता चला कि वह लड़की महानंदा एक्सप्रेस के S-4 में जा रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा जीआरपी कटिहार से संपर्क किया गया”।

पुलिस ने बताया, “कटिहार चाइल्ड हेल्प लाइन,आरपीएफ कटिहार व जीआरपी कटिहार की संयुक्त टीम की मदद से उसे उतार लिया गया। जीआरपी कटिहार से वार्ता की गई। उनके द्वारा अपनी अभिरक्षा में होना बताया गया तथा उसकी फोटो भी भेजी गयी।

वर्तमान समय में प्रिया उर्फ सुजाता दोरजे जीआरपी कटिहार की अभिरक्षा में है”। दरअसल, सिक्किम की मूल निवासी सुजाता दोरजे उर्फ प्रिया बलिया रोडवेज पर बेहोशी की हालत में लोगों को मिली थी। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन के इलाज के बाद रात को एक पुलिसकर्मी डॉक्टर पर दबाव बनाकर जबरन प्रिया को अपने साथ ले गया। तब से वह लापता थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि युवती को नारी निकेतन भेजने के लिए पुलिस को सूचना भेज दी गई थी, मगर इसी बीच सुजीत यादव नाम का एक सिपाही आया और युवती को जबरन डिस्चार्ज कराकर अपने साथ ले गया।

इस बात की ख़बर लोगों को तब हुई जब समाजिक संगठन के लोग युवती का हालचाल लेने ज़िला अस्पताल पहुंचे। यहां इन लोगों को युवती नहीं मिली। जिसके बाद समाजिक संगठन के लोगों ने जिला अस्पताल में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और युवती को तलाश किए जाने की मांग करने लगे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस हरकत में आई जिसके बाद युवती की तलाश शुरु की गई। पुलिस के मुताबिक युवती को ढूंढ लिया गया है, वो इस वक्त जीआरपी कटिहार की अभिरक्षा में है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago