कृषि विधेयक को युवा चेतना ने बताया काला क़ानून, मोदी सरकार पर बोला हमला !

बलिया डेस्क : केंद्र सरकार ने गुरुवार को कृषि सुधार की ओर कदम बढ़ाते हुए तीन कृषि सुधार बिल लोकसभा में पारित किए। किसानों की दोगुनी आय, फसल का उचित मूल्य मिलने के साथ उत्पादन और कृषि के रिस्क को अकेले किसान पर न डालने वाले इस विधेयक को सरकार की ओर से किसानों के लिए प्रतिबद्ध कदम बताया जा रहा है। हालांकि किसान और कई राजनीतिक दल इन विधेयकों का विरोध भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में अब युवा चेतना भी आगे आई है और खुलकर इन विधेयकों के खिलाफ आवाज उठा रही है।  रविवार को मऊ जिले में पहुचे युवा चेतना के  संयोजक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव अभियान के तहत लोगों से भेंट कर उनको मोदी-योगी सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा शासन में देश का बहुत नुक़सान हुआ।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मोदी राज में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मौन हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की किसान अगर ख़ुश नहीं रहेगा तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना किसान-नौजवान की लड़ाई लड़ रही है जनता को सहयोग करना चाहिए।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कृषि बिल-2020 काला क़ानून साबित होगा। उन्होंने कहा की किसान और नौजवान भूखा है मोदी सरकार ने दोनों के साथ धोखा किया है। रोहित  सिंह ने कहा की हम स्वामी सहजानंद सरस्वती के वंशज हैं किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।

श्री सिंह ने कहा की देश में बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है। योगी राज में अपराध अपने चरम पर है हमसबों को एकजुट होकर 2022 में महापरिवर्तन कराना होगा। गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान के समृद्धि हेतु हमसबों को संघर्ष करना होगा।

इस अवसर पर सूरज राय,दिलीप राय कुंदन,मनीष वर्मा,सूरज राय,पप्पू राय,अजय राय मुन्ना,बैजू राय,संजय ठाकुर,आलोक राय,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

12 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

12 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

14 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

14 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago