सिकंदरपुर चेयरमैन पद पर होगी पुनर्मतगणना, साढ़े चार साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

सिंकदरपुर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना की जाए, यह आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीन हुसैन अहमद अंसारी ने जिला निर्वाचल अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने अधिकारी को 15 दिनों के भीतर पुनर्मतगणना करा कर सफल प्रत्याशी की घोषणा करते हुए इसकी आख्या अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मामला लगभग साढ़े चार साल पुराना है। जहां नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव 26 नंवबप 2017 को हुआ था और मतगणना 1 दिसंबर को हुई थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रविंद्र प्रसाद वर्मा विजयी घोषित किए गए थे, दूसरे स्थान पर सपा के उम्मीदवार भीष्म यादव सिर्फ 10 मतों से हारे थे। उस समय भीष्म यादव की तरफ से दोबारा मतगणना की मांग की गई थी। लेकिन आरोप है कि रिटर्निंग अधिकारी ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था।जिसके बाद भीष्य यादव ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर याचिका दायल किया। उन्होंने अदालत में कारण स्पष्ट किये बगैर 533 मतों को अवैध घोषित करने और 115 मतों को मतगणना में शामिल न किए जाने के आरोप लगाए थे। अदालत में मामले की सुनवाई हुई जिसमें साक्ष्यों को सही पाया गया। इसके बाद कोर्ट ने दोबारा मतगणना के आदेश दिया है।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बिना किसी पुख्ता वजह के कुल 648 मतों की हेराफेरी मतगणना की शुचिता पर सवाल खड़े करता है। स्पष्टतः यह निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के उद्देश्य को पूर्णत: विफल कर रहा है। जो याची को पुनर्मतगणना का हकदार बनाता है। वहीं इस पुनर्मतगणना में किसकी जीत होगी, यह आने वाले समय में पता चलेगा। वहीं इस फैसले को लेकर सपा प्रत्याशी ने संतोष जाहिर किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

21 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago