Categories: बलिया

पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही, नगरा थाने के SO लाइन हाजिर

बलिया पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। नगरा थाना एसओ को लाइिन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले भीमपुरा और नगरा थाने के दो-दो सिपाहियों पर कार्यवाही हो चुकी है। मामले में अब तक डीआईओएस समेत 51 लोग गिरफ्तार हुई हैं और कार्यवाही की जद में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं।

एसपी राजकरन नय्यर ने नगरा एसओ संजय सरोज को लाइन हाजिर किया है। उनकी जगह चौकी प्रभारी माल्दह देवेंद्र नाथ दुबे को नगरा का थानेदार बनाया गया है। वहीं सिकंदरपुर के एसओ राजेश प्रसाद यावद को क्राइम ब्रांच में तैनात किया है, उनकी जगह सहतवार एसओ पंकज सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस पेपर लीक मामले में शुरुआत से ही नगरा थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की तलवार लटकी थी, क्योंकि नगरा थाना क्षेत्र से ही पर्चा आउट हुआ था। बता दें कि हाईस्कूल के संस्कृत विषय का पेपर 29 मार्च को आउट हुआ। इसके ठीक अगले दिन यानि 30 मार्च को एंग्लिश का पेपर लीक हो गया। इसके बाद बलिया समेत 24 जनपदों की परीक्षा निरस्त हुई थी। मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम कई लोगों पर शिकंजा कस चुकी है।पुलिसिया कार्यवाही के दौरान नगर कोतवाली, नगरा, भीमपुरा व उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने डीआईओएस ब्रजेश मिश्र समेत एक दर्जन प्रबंधक, प्रधानाचार्य, लिपिक और सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि कई और अधिकारी भी एसटीएफ की रडार में हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago