सिकंदरपुर- गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

सिकंदरपुर बलिया 29 अप्रैल। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। शतप्रतिशत रिजल्ट आने पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वही मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामना भी दिया। रिजल्ट निकलते ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पहुंच प्रधानाचार्य व प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता से आशीर्वाद ग्रहण किया।

हाई स्कूल में मनीष कुमार पुत्र योगेंद्र राजभर ने सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, हिमांशु यादव पुत्र रमेश यादव ने 87 प्रतिशत, आदित्य कुमार गौतम पुत्र संजय भारती 87 प्रतिशत, रत्नेश चौहान पुत्र मदन चौहान 87 प्रतिशत, अंजलि जायसवाल पुत्री छोटेलाल जायसवाल 87 प्रतिशत, मुस्कान खातून पुत्री मुख्तार 87% अंक पाकर उतीर्ण हुए। जबकि इंटरमीडिएट में सर्वाधिक 87% अंक प्राप्त करने वाली अनामिका गुप्ता पुत्री रामानंद गुप्ता, अकांक्षा चौहान पुत्री राम जन्म चौहान ने 83 प्रतिशत, अमृता गुप्ता पुत्री मोहन दास गुप्ता ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि अंजू यादव पुत्री संजय यादव ने 82 प्रतिशत, जटाशंकर राय पुत्र तेजमन राय 82 प्रतिशत, गायत्री गुप्ता पुत्री जयप्रकाश गुप्ता ने 80% प्राप्त किया।

विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम होने पर प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक-अध्यापिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय यथासंभव छात्र छात्राओं के आगे की पढ़ाई तथा उज्जवल भविष्य की कामना करता रहेगा।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अहमद रजा, सन्तोष शर्मा, मदन मोहन गुप्ता, कविंद्र वर्मा, शेखर गुप्ता, यादवेंद्र यादव, तेज प्रकाश पांडेय हेमंत राय, शुभेंद्र यादव, घनश्याम प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago