अगर हालात नहीं बदले तो आर-पार की लड़ाई होगी- भगवान पाठक

सिकंदरपुर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक भगवान पाठक ने शनिवार को पत्र पत्रनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि एक साल बीत गए लेकिन अभी भी कुछ अधिकारी बदले नहीं हैं वही आज भी उनके द्वारा गरीब जनता से धन उगाही व शोषण किया जा रहा है आरोप लगाया कि तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी के संरक्षण में तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीबों को न्याय मिले कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचे लेकिन उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर का रवैया ठीक नहीं है आम जनता की बात सुनना तो दूर कल्याणकारी योजनाओं में भी इनकी देखरेख में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। आए दिन उप जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों व आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। बताया कि हालात नहीं सुधरे तो चुप नहीं बैठूंगा और आर-पार की लड़ाई लड़ूंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 hours ago