Categories: featured

बलिया में कच्चे तेल का भंडार मिलने के संकेत, ग्रामीणों के चेहरे खिले, बदल जाएगी क्षेत्र की तस्वीर

बलिया जिले के हैबतपुर गांव में पेट्रोलियम पदार्थ का बड़ा भंडार मिलना किसी खजाने से कम नहीं हैं। इसकी खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी उनके चेहरे चमक उठे। आंखों में आशा और होठों पर मुस्कान लिए ग्रामीणों की पूरी उम्मीद है कि अगर ओएनजीसी का दावा सही निकलता है तो गांव की तस्वीर बदल जाएगी।

ओएनजीसी की टीम ने हैबतपुर के दक्षिण में स्थित विजयीपुर दियारे क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों का भंडार छुपा होने का दावा किया है। बीते जुलाई माह में उत्तराखंड के देहरादून से आई ऑयल एंड नैचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) की आठ सदस्यीय टीम ने हैबतपुर गांव के समीप स्थित विजयीपुर दियारे क्षेत्र में कच्चा तेल का भंडार होने बात कही थी और दो दिनों तक इलाके की मैपिंग भी की थी।

टीम ने जब इलाके का सर्वे किया तो शुभ संकेत मिले। अमेरिका की सैसमिक मशीन की मदद से इलाके में कच्चा तेल होने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर टीम ने इलाके चिन्हित किए और एक सर्वे रिपोर्ट तैयार की। आपको बता दे कि इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जमीन के चार किमी नीचे भारी मात्रा में कच्चा तेल (क्रूड आयल) मौजूद होने के संकेत मिले थे। ओएनजीसी की टीम के सदस्यों ने बहुत जल्द यहां भौगोलिक परीक्षण शुरू करने की बात कही थी।

अब यहां पर ड्रिलिंग की जाएगी। ग्रामीण इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। क्योकि कच्चे तेल का भंडार उनकी किस्मत खोल सकता है। क्षेत्र का विकास तो होगा ही साथ ही व्यवस्था, रोजगार को लेकर भी तमाम विकल्प ग्रामवासियों के सामने मौजूद होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago