Categories: बलिया

बलिया में सीयर-सोनाडीह रोड को बनने का इंतजार, टेंडर जारी होने के बाद भी नहीं बनी सड़क

बलिया। बारिश के माैसम में जर्जर सड़क की वजह से लोगों का चलना तक दुभर हो गया। बेल्थरारोड स्थित सीयर सोनाडीह रोड पर आलम यह है कि चलना तक मुश्किल है। जबकि सड़क निर्माण के नाम पर 844.68 लाख रुपए स्वीकृत के साथ टेंडर आदि की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

जबकि SDM एआर फारुखी ने PWD विभाग से बातचीत करने की बात कही। दरअसल बेल्थरारोड का सोनाडीह गांव स्थित मां भागेश्वरी मंदिर दुर्गा मां की प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में शामिल है। यह बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से मात्र 8 किमी दूर स्थित है। यहां चैत्र नवरात्रि में लगने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेले में देश के कोने कोने से लोग मन्नतें मांगने आते हैं। इस सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस पर वाहन तो क्या पैदल भी चलना दुरुह हो चुका है।

जब यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पास हुई। तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 844.68 लाख की लागत से बनने के लिए प्रस्तावित इस सड़क का टेंडर आदि की प्रक्रिया भी 7-8 माह पूर्व हो चुकी है। टेंडर के अनुसार इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि 1 दिसम्बर 22 और पूर्ण होने की तिथि 31 नवम्बर 23 निर्धारित की गई है। यद्यपि नवम्बर का कोई महीना 31 का नहीं होता। फिर भी उक्त सड़क पर लगे बोर्ड पर यह अंकित किया गया है।

फिलहाल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण और समयावधि निर्धारित होने के बावजूद आज तक लोगों को इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। सड़क के निर्माण के सम्बन्ध में ग्रामवासियों के विचार नकारात्मक ही हैं। लोग सोशल मीडिया पर भी सड़क की तस्वीर लगाकर मीम्स बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सालों से सड़क निर्माण की बात कही जा रही है। लेकिन कुछ हुआ नहीं। इस बार भी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। इसका बोर्ड भी लगाया जा चुका है। परन्तु नतीजा देख ही रहे हैं कि समयावधि बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। जबकि यहां दो-दो बार प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी दौरा कर चुके हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago