बलिया में किशोरी की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग की आशंका, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में एक 15 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की माने तो वह चारपाई पर लेटी हुई थी और उसकी गर्दन पर काला निशान था। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक और सीओ रसड़ा मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गए। हत्या और आत्महत्या में मामला उलझा है। प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्तिथि साफ होगी। 

दरअसल स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौवां निवासी अनिल की पुत्री प्रिया  15 का शव शनिवार की दोपहर अपने घर में चारपाई पर मिला। उसके गले पर रस्से का दाग दिखाई पड़ रहा था। उसके पिता ने इसकी सूचना डायल 112 पर देनी चाही लेकिन उसपर बात न हो सकी। जिसके बाद वह थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बिन्द कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन करने लगे।

उसके कुछ समय बाद सीओ रसड़ा मो. फहीम भी मौके पर पहुँचकर मातहतों से जानकारी ली। किशोरी की मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए शाम को फोरेंसिक टीम भी पहुँचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। ग्रामीण इसको प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे है। जानकारी के मुताबिक़ पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। सीओ रसड़ा मो. फहीम ने बताया कि मामला संदिग्ध है पीएम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago