बलिया में ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बलिया डेस्क: शनिवार की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर एक शख्स की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी शव की पहचान नहीं हो पा रही है।

जिले के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्तोपार के समीप ट्रेन से कटकर एक 30 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने उभांव को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि सुबह इंटरसिटी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी पुलिस नहीं कर पाई है।

हालांकि उस व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शव की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago