Categories: बलिया

बलिया में डॉक्टरों की कमी, आवश्यकता 205 की, काम कर रहे केवल 105 डॉक्टर

एक तरफ उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम अस्पतालों का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के क्षेत्र में काम कर रहे हैं लेकिन बलिया का स्वास्थ्य महकमा इन दिनों निष्क्रिय नजर आ रहा है। कई अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, कहीं अन्य सुविधाएं न होने पर मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है।

जिसके कारण सदर अस्पताल पर मरीजों का भार बढ़ता जा रहा है। जिले की 32.39 लाख की आबादी पर 17 ब्लॉकों में 18 CHC, 13 PHC और करीब 66 न्यू PHC स्थापित हैं। चिंता की बात यह है कि इन अस्पतालों में करीब 205 चिकित्सकों के पद निर्धारित हैं लेकिन असल में केवल 105 डॉक्टर ही ड्यूटी दे रहे हैं।

कुल मिलाकर 100 और चिकित्सकों की भर्ती होना चाहिए। 105 डॉक्टरों में से भी अस्पताल में समय पर बहुत कम ही चिकित्सक रहते हैं। करीब 20-30 चिकित्सक किसी न किसी कारण से जिले से बाहर ही रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में मरीजों का इलाज करने की पूरी जिम्मेदारी 70-75 चिकित्सकों के कंधे पर आ जाती है।

जिसके कारण ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और मरीज प्राइवेट क्लीनिकों या सदर अस्पताल की दौड लगाते हैं। सदर अस्पताल में भी रोज 2500 से 3000 मरीज इलाज कराने आते हैं। लेकिन अस्पताल में स्टाफ और मशीनों की कमी होने से करीब 500 से 700 मरीजों को बाहर रेफर किया जाता है।

वहीं CHC के भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। कई जगहों पर CHC की जगह PHC का ही संचालन हो रहा है। इसमें नगरा, बांसडीह, सुखपुरा, जयप्रकाश नगर आदि शामिल हैं। कई PHC भी डॉक्टरों के अभाव में बंद पड़े हुए हैं। इसमें छाता, चांदपुर, नौरंगा, गंगापुर, शिवपुर दियर, केंद्र कर्ण छपरा, ठेकहा, गोपालपुर, श्रीनगर आदि शामिल हैं।

कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के अस्पतालों पर डॉक्टरों की तैनाती का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।स इस संबंध में CMO डॉ. नीरज पांडे का कहना है कि विभाग में डॉक्टरों की कमी है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा जाता है, जो संसाधन मौजूद हैं, उससे बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago