बलिया जिले के एक थानाध्यक्ष के द्वारा बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देने वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद अब अपर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह के द्वारा बलिया सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामनाएं की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
वायरल वीडियो के मुताबिक जैसे ही दयाशंकर सिंह की कार सामने से आकर थोड़ी धीमी होती है, एसएचओ सामने से आते हैं और कहते हैं, ‘मैं सर आपका थानाध्यक्ष हूं. कैबिनेट मंत्री की शुभकामनाएं देते हुए आपको स्कॉर्ट करते हुए चल रहा हूं। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष राज कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने बताया कि चुनाव के पूर्व सिंह को बधाई देने की बात औपचारिक थी, गलत तरीके से इस वीडियो को प्रस्तुत किया जा रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…