बलिया पहुंचे शिवपाल ने सपा से विलय को लेकर दिया बड़ा बयान, अब सब कुछ अखिलेश पर

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच दूरियां कम हो सकती हैं और कहा यह भी जा रहा था कि सपा और शिवपाल की प्रगतिशील समाज पार्टी का आपस में विलय हो सकता है लेकिन अब बलिया के रसड़ा शिवपाल ने इन तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है.

रविवार को यहाँ आये शिवपाल से हालाँकि दोनों पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना ज़रूर जताई है. शिवपाल यादव ने साफ़ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और प्रगतिशील समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर विचार किया जा सकता है लेकिन पार्टी का सपा में विलय करने का सवाल ही नहीं उठता. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में दरार आई लेकिन उन्होंने सब कुछ ठीक करने की पूरी कोशिश की.

उन्होंने कहा कि कुछ चाटुकारों ने ऐसा होने नहीं दिया और आखिरकार मजबूर होकर उन्हें सपा से अलग होकर अपनी अलग पार्टी का गठन करना पड़ा. आपको बता दें कि यह बात उन्होंने डॉक्टर पीएन यादव के छितौनी रसड़ा स्थित घर पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही.अपने बीच शिवपाल को पाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन नहीं हुआ तो सामान विचार वाली पार्टी से गठबंधन करने की उनकी कोशिश रहेगी. अयोध्या मामले पर उन्होंने कहा कि अब सभी को कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए.

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की ज़रुरत है. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago