बलिया: ददरी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के छोटे छोटे स्टेशन पर भी रुकेगी यह तमाम ट्रेनें

बलिया डेस्क: ददरी मेला बलिया की एक पहचान बन चुका है. इस मेले की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि भारत आए चीन के यात्री फाह्यान ने भी इसका ज़िक्र अपनी किताब में किया है. वहीँ आपको बता दें कि ददरी मेला देश का दूसरा सबसे बड़ा मवेशी मेला है जहाँ पर जानवरों की खरीद फरोख्त की जाती है. यह मेला पूरे एक महीने का होता है जो दो चरणों में आयोजित होता है.

इसके पहले चरण में देश भर से व्यापारी आला नस्ल के जानवरों की खरीद फरोख्त के लिए आते हैं वहीँ अगले चरण में तमाम चीज़ों की अस्थिर दुकानें आपको मिल जाएँगी जहाँ बड़ी तादाद में लोग बाग़ आते हैं और खरीददारी करते हैं. आपको बता दें कि बलिया में 12 से लगने वाले ददरी मेले में यात्रियों की सुविधा और आवाजाही के लिए प्रशासन के साथ साथ रेलवे ने भी कई ख़ास इंतजाम किये हैं.

दरअसल लोग आराम से बलिया आकर मेले का लुत्फ़ उठा सकें, इसके लिए कई ट्रेनों को रतनपुरा और चिल्कहर स्टेशनों पर रोके जाने का भी फैसला किया गया है. 11 नवम्बर को ताप्तीगंगा एक्सप्रेस भी इन स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अलावा वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी रजमलपुर के साथ साथ संवरी और जिगनीखास हाल्ट पर ठहराव होगा.

वहीँ अगले दिन 12 नवम्बर को भी दूसरी तरफ से आने वाली छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी भी इन स्टेशनों पर रोका जायेगा. वहीँ 12 तारिख को छपरा-सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस भी फेफना के साथ साथ चिल्कहर और रतनपुरा स्टेशनों पर रुकेगी.इसके अलावा हबाजकुली के साथ साथ युसुफपुर, ढ़ोंढाडीह, करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव और ताजपुर डेहमा पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को रोका जायेगा.

इन स्टेशनों से गुज़रने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस दरभंगा पवन एक्सप्रेस भी रोका जायेगा. दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का भी ठहराव ताजपुर डेहमा स्टेशन पर होगा. 12 तारिख को वापसी में भी इस ट्रेन को रोका जायेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago