बलिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल बलिया आने वाले हैं। जहां वो रसड़ा में बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया।
वहीं डिप्टी सीएम के बलिया आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वह बयासी गांव श्री जीयर स्वामी चातुर्मास स्थल निकट जनेश्वर मिश्र सेतु थाना दुबहड़ में चल रहे चातुर्मास यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी शामिल होंगे। दो बड़े नेताओं का आगमन बलिया में हो रहा है, लिहाजा प्रशासन तैयारियों में जुटा है। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री बनने के बाद ब्रजेश पाठक का यह पहला दौरा है लिहाजा प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…