Categories: बलिया

बलिया के शशि शेखर ने हॉकी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

बलिया के शशि शेखर राय ने दिल्ली में आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर अकेडमी नेशनल में रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। बता दें कि हॉकी इंडिया के तत्वाधान में गुमनहेड़ा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 23 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित चैम्पियनशिप में बलिया के शशि शेखर ने ओलंपियन विवेक सिंह अकेडमी वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया। शुक्रवार शाम को खेले गए मुकाबले में शशि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रजत पदक हासिल किया। उनकी टीम शूटआउट में आर्मी ब्वायज से 3-2 से हारी पर पदक लेकर वापस लौटी। इससे पहले एमपी एकेडमी को पराजित कर टीम ने जीत हासिल की थी।चैंपियनशिप में शशि के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पूरे जिले में हर्ष की लहर है। शशि जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव के रहने वाले हैं। शशि को खेल की कला अपने परिवार से मिली है। शशि के पिता निरंजन राय वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रधान महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज में स्पोर्ट्स कोटा से ही सेवारत हैं। शशि के दादा स्व. केदार नाथ राय, सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे और सोहांव वॉलीबॉल के समृद्ध इतिहास में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।

शशि की सफलता का श्रेय उनकी मां पूनम राय को भी जाता है। राइट ऑउट हाॅक खिलाड़ी शशि शेखर ने प्रयागराज से महज 2 वर्ष पहले ही खेल गांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज से अपने खेल जीवन की शुरुआत की। वर्तमान में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज प्रयागराज में हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद फरदीन की देखरेख में हॉकी का अभ्यास करते हैं। शशि ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय व अन्तरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चन्दन सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उनका सपना है कि वह ओलंपिक में भारत देश का प्रतिनिधित्व करें। शशि की सफलता पर प्रदेश व जनपद के खेल प्रशासकों व खेल विशेषज्ञों ने बधाई दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago