Categories: बलिया

बलिया में मंत्री दानिश का हुआ भव्य स्वागत, बोले- भाजपा में है सिर्फ मुसलमानों का सम्मान

बलिया। उत्तरप्रदेश सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी मंत्री बनने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर दानिश आजाद अंसारी का स्वागत किया। जहां मंत्री दानिश ने कहा कि मुसलमानों का जितना सम्मान बीजेपी में है। इतना किसी और पार्टी में नहीं है। साथ ही बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि दानिश आजाद के मंत्री बनने से बीजेपी में अल्पसंख्यकों का झुकाव बढ़ा है।

बता दें कुंवर सिंह चौराहा स्थित PWD डाक बंगले पर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी का आगमन हुआ। इस दौरान गाजीपुर बॉर्डर, रसड़ा प्यारे लाल चौराहा, चिलकहर, पियरिया, एकौनी, फेफना, सागरपाली, नसीराबाद, मुबारकपुर, माल्देपुर मोड़, बहरी, उमरगंज, टीडी कॉलेज चौराहा पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ।

स्वागत से अभिभूत दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरूंगा। मुसलमानों के दिल में अब तक भाजपा को लेकर जो कुंठित मानसिकता चलती आ रही है, उसको दूर करने का काम करूंगा। उन्हें विश्वास दिलाउंगा कि जो सम्मान भाजपा में है वह किसी पार्टी में नहीं है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दानिश आजाद अंसारी के मंत्री बनने से अल्पसंख्यक युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी में अल्पसंख्यक समुदाय का झुकाव बढा है।


वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश सिंह एडवोकेट, जावेद खान, रियाज अहमद, बृजभूषण सिंह उर्फ टुनटुन, जिला उपाध्यक्ष इमरान खान, रविंदर सिंह, रामबाबू आदि लोग सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago