बलिया पुलिस का शर्मनाक चेहरा, महिला को पुलिस चौकी में पीटा

उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस का अवमानीय चेहरा सामने आया है। दरसअल मामला दोकटी थाना क्षेत्र लालगंज पुलिस चौकी का हैं। जहाँ पुरुष पुलिस कर्मियों ने एक महिला को शनिवार की रात जमकर पिटाई की। जिससे की लोगों में खौफ का माहोल पैदा हो गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर  हंगामा भी किया।  देखते ही देखते बाजार के सैकड़ों लोग पुलिस चौकी पहुंच गए।

दैनिक जागरण अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बहुआरा निवासी रामजी ने दो शादियां की है। पहली पत्नी से कोई औलाद नहीं हैं वहीं दूसरी पत्नी पहले पत्नी की छोटी बहन हैं, जिससे नौ बच्चे हैं। मनीषा उनमें सबसे बड़ी बेटी है। इसकी शादी पाण्डेयपुर टेंगरही में नन्हकू के साथ हुई है।

यह अपने पति के साथ मुंबई में रहती है। वह अपनी छोटी बहन की शादी में गत दिनों घर आई थीं। रात को किसी बात को लेकर रामजी की दोनों पत्नियों ने आपस में कहासुनी कर ली। पहली पत्नी ने पुलिस चौकी में जाकर झगड़ा होने की शिकायत की।

इस पर पुलिस वाले रामजी के घर पहुंचे और मनीषा के पति नन्हकू से कुछ कहने लगे जिसे कम सुनाई देता है। पुलिस वालों को लगा कि वह जानबूझ कर उनके बातों को अनसुना कर रहा है। इससे नाराज होकर पुलिस वालों ने उसे दरवाजे पर ही जमकर पीटा। साथ ही मनीषा के पिता रामजी, मां प्रभा देवी व पति नन्हकू को पुलिस चौकी ले आई। यह देख उनके पीछे-पीछे मनीषा भी आ गई।

पुलिस चौकी पर नन्हकू की पिटाई होता देख मनीषा इसका विरोध किया और कहा कि आप लोग चालान कीजिए, घरेलू विवाद में पिटाई क्यों कर रहे हैं। इससे नाराज पुलिस कर्मियों ने मनीषा को भी पीटने लगे।

वही सीओ सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव ने कहा कि जांच में दोषी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई  किसी भी महिला पर हाथ उठाना गैर कानूनी है। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अगर मामला सही पाया गया तो दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago