DJL¶Fd»F¹FF : d¶F»±FSFSFZO -´FVF¼WFSXe ¸FF¦FÊ ´FS ªF»FªF¸FF½FÜ
बिल्थरारोड- पशुहारी रोड पर बनी सड़क महज एक साल में ही उखड़ गई । इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पूर्णतया गड्ढों में तब्दील हो जाने से आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
सिसयंड कला गांव के समीप लगभग सौ मीटर तक तो बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह से जानलेवा हो गया है। यहां सुरक्षित गुजरना किसी वैतरणी पार करने से कम नहीं है। इस सड़क को बने महज एक साल ही हुआ है।
बावजूद सड़क की जगह-जगह पिच उखड़ गई है और कृषि मंडी से सिसयंड कलां गांव के बीच सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश होने पर भी यह उक्त जगहों पर यह जलाशय का पर्याय बन जाती है।
ग्रामीण मृत्युंजय यादव, भूपेंद्र ¨सह, अजीत कुमार, अजय यादव, संतोष कुमार व ध्यानचंद श्रीवास्तव आदि ने संबंधित विभाग से उक्त मार्ग के तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…