शाहगंज बलिया सवारी गाड़ी का इस दिन से शुरू होगा संचालन, यात्रियों में ख़ुशी

बलिया। कोरोना के दौरान लगे लाक डाउन के बाद डेढ़ साल बाद बाद बलिया शाहगंज सवारी गाड़ी का संचालन शुरू हूने जा रहा है जिससे यात्रियों में  ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। बलिया शाहगंज सवारी गाड़ी का संचालन 5 सितंबर से शुरू हो जाएगा।  ये गाडी बलिया से प्रातः 5:25 पर चलकर मऊ 7:15 पहुंचेगी। इसके साथ ही वह आजमगढ़ होते हुए 10:25 बजे शाहगंज जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह व शाहगंज से दोपहर 3:20 पर चलकर 6:00 बजे मऊ आएगी व रात्रि 8:15 पर बलिया पहुंचेगी। सवारी गाड़ी के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऑलइंडिया रेलवे फेडरेशन सचिव और वरिष्ठ जेडआरयूसीसी सदस्य संतोष जायसवाल ने कहाकि रेल यात्री हित के लिए समर्पित संगठन द्वारा आम जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य किए जाते हैं। जिस पर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए ट्रेन की उपलब्धता से यात्रियों को काफी सहूलियत प्राप्त हो सकेगी। गौरतलब हो कि वैश्विक महामारी कोविड कोरोना के चलते सामान्य ट्रेनों के बंद पड़े संचालन के बाद एक तरफ जहां कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। वहीं वाराणसी सिटी भटनी व शाहगंज बलियां सहित तमाम सवारी गाड़ियों का संचालन अभी भी बंद पड़ा हुआ था।

जिससे यात्रियों को हो रही समस्या के मद्देनजर जेडआरयूसीसी एवं ऑल इंडिया रेल यूजर्स फेडरेशन चेयरमैन श्रीराम जायसवाल के नेतृत्व में  वरिष्ठ क्षेत्रीय रेलयात्री परामर्शदात्री समिति सदस्य सन्तोष जायसवाल व चन्दू सरोज ने महाप्रबंधक से मिलकर शाहगंज बलियां सवारी गाड़ी संचालन के लिए पत्रक सौंपा था। इस सम्बन्ध में विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जनसुविधाओं को देखते हुए सवारी गाड़ी संचालन पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि इन दोनों ट्रेनों का संचालन शीघ्र ही किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago