बलिया- मंत्री ने एसपी को घुमाया फोन, चार घंटे में घर पहुंचे रहस्यमयी ढंग से गायब बच्चे!

बलिया। जिले के दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव से बीते रविवार को तीन बालक रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे। परिजनो ने पहले तो बहुत खोजबीन की लेकिन जब पता नहीं चला तब पुलिस के पास पहुंचकर तहरीर दी। उसके बाद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के यहां गुहार लगाई। जिसके बाद मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री शुक्ल ने एसपी को फ़ोन किया मंत्री की  रिंग बजते ही एसपी भी तुरंत दुबहर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ टीमें गठित की। फलस्वरूप तहरीर देने के सिर्फ चार घंटे के भीतर तीनों बालकों को बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से बरामद कर लिया गया।तीनों बच्चे स्वास्थ्य है। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया पुलिस टीम बधाई के पात्र है। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि शीघ्र तीनों मासूम बच्चों को बरामद कर उन्हें सकुशल सौंपा है। पुलिस की इस तत्परता की मैं प्रशंसा करता हूं और पूरी टीम को ५१०० की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा करता हूं। लखनऊ से बलिया आने के बाद पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। नगरवां निवासी मनोज कुमार शाह पुत्र राज कुमार शाह द्वारा लिखित पत्र देकर सूचना दी गयी थी कि उनके पुत्र राज कुमार शाह (13) व पड़ोसी जवाहिर पुत्र सागर उम्र (11) तथा पड़ोसी

फारूख पुत्र सिराजुद्दीन तीनों लड़के बिना बताए घर से कहीं चले गये हैं मोबाइल भी बन्द पता रहा है, काफी खोज बीन किया नहीं मिल रहे हैं। इस सूचना पर थाना दुबहड़ पर तत्काल 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर द्वारा दुबहड़ थानाध्यक्ष को टीमें गठित कर उक्त बच्चों की शीघ्र व सकुशल बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया था और अब नतीजा सामने है।

तिलक कुमार

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago