बलिया में डॉ. विपुलेंद्र की सक्रियता से बढ़ी चुनावी सरगर्मी, जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बलिया। जनपद में MLC चुनाव की तारीख का ऐलान होने से पहले ही चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। जल्द ही चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसी के मद्देनजर अब वरिष्ठ नेता डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह प्रताप खुलकर मैदान में उतर आए हैं। मंगलवार को उनके जनपद में आगमन पर एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। वहीं ताबड़तोड़ जनंसपर्क से बलिया का माहौल एक बार फिर से चुनावीमय होने जा रहा है।
बता दें डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली से सीधे बलिया पहुंचे। इस दौरान वह भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के आवास रानीगंज पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उसके बाद सीयर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के घर पहुंचे, और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद विपुलेंद्र का काफिला नगरा पहुंचा, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह के बेटे विनय सिंह से मुलाकात की। फिर वहां से उनका काफिला बेल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया के घर पहुंचा, वहां भी उन्होंने विधायक से मुलाकात की।
बेल्थरारोड विधायक से मुलाकात के बाद विपुलेंद्र प्रताप सिंह सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव के घर पहुंचे, यहां भी उन्होंने देरतक राजनीति पर चर्चा की। डॉ. विपुलेंद्र सिंह के मैदान में आने से जिले की सियासत में गर्माहट पैदा हो गई है। नौजवानों की पसंद बने डॉ. विपुलेंद्र इन दिनों राजनैतिक सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रताप सिंह के साथ उप ब्लॉक प्रमुख सुशील पांडेय और पिंटू सिंह, अमिताभ उपाध्याय, मिनकू सिंह, अशोक सिंह, आदित्य दूबे, दीपक सिंह, अमरजीत सिंह व गुड्डू सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago