मणिपुर में 26 से 30 मार्च तक होने जा रही है जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालिका खो-खो टीम में बलिया जिले की सात लड़कियों ने टीम में जगह बना इतिहास कायम किया है।
ऐसा पहली बार है की जब किसी एक जिले के इतनी बड़ी संख्या में एक साथ किसी भी जिले से खिलाडियों का चयन हुआ है । हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक इनमें से छह छात्राएं तो एक ही स्कूल से हैं हैं। एक छात्रा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय (रसड़ा) की है।
प्रदेश में किसी भी खेल में यह पहला मौका है जब कस्तूरबा विद्यालय की किसी छात्रा का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
बालिकाओं की 15 सदस्यीय टीम में सात लड़कियां अकेले बलिया जिले की हैं। सभी छात्राएं 10 मार्च से शाहजहांपुर में हो रहे कैम्प में प्रशिक्षण के बाद नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने रवाना होंगी।
खो-खो टीम में जिले की सात खिलाड़ियों के चयन से हर तरफ खुशी व उत्साह का माहोल है । जिला व्यायाम शिक्षक और उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि हम सबके लिए यह गौरव का क्षण है।
इन छात्राओं ने 10 जनवरी से एक फरवरी 2018 तक तहसीली स्कूल के मैदान में खेल शिक्षक के अलावा अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी प्रीति गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण का सुखद परिणाम सामने आया है। छात्राओं को लगातार मिल रही उपलब्धि से खेल जगत में बलिया का सम्मान बढ़ा है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…