बलिया: एसीएमओ पर बाइक सवार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

गुरुवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरपाल सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में एसीएमओ के साथ गाड़ी चला रहे एनएचएम के डीसीपीएम अजय पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनएचएम प्रभारी डॉ हरपाल सिंह देर शाम  ऑफिसियल काम से एनएचएम कार्यालय गए थे।काम ख़त्म करने के बाद  विभाग के ही डीसीपीएम अजय पांडेय के साथ अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी बीच पुराने पोस्टमार्टम हाउस के सामने ओवरटेक करके बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करते हुए एसीएमओ पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में चालक अजय समेत डॉ हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अपनी जान बचाते हुए दोनों गाड़ी से उतरकर भागने लगे। मारपीट देखकर मौके पर जुटती भीड़ के कारण हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने अस्पताल में घायल एसीएमओ का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक पर हमले की सूचना पाते ही सीएमओ डॉ एसपी राय , सीएमएस डॉ शिव प्रसाद के साथ दर्जनों चिकित्सको की टीम अस्पताल पहुंच गई।हमले को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश है। कोतवाल शशिमौली पांडे के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

59 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 hour ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 hour ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 hour ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 hour ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago