नेशनल खो-खो टीम में बलिया की सात लड़कियों का चयन, रचा इतिहास

मणिपुर में 26 से 30 मार्च तक होने जा रही है जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालिका खो-खो टीम में बलिया जिले की सात लड़कियों ने टीम में जगह बना इतिहास कायम किया है।

ऐसा पहली बार है की जब किसी एक जिले के इतनी बड़ी संख्या में एक साथ किसी भी जिले से खिलाडियों का चयन हुआ है । हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक इनमें से छह छात्राएं तो एक ही स्कूल से हैं  हैं। एक छात्रा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय (रसड़ा) की है।

प्रदेश में किसी भी खेल में यह पहला मौका है जब कस्तूरबा विद्यालय की किसी छात्रा का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

बालिकाओं की 15 सदस्यीय टीम में सात लड़कियां अकेले बलिया जिले की हैं।  सभी छात्राएं 10 मार्च से शाहजहांपुर में हो रहे कैम्प में प्रशिक्षण के बाद नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने रवाना होंगी।

खो-खो टीम में जिले की सात खिलाड़ियों के चयन से हर तरफ खुशी व उत्साह का माहोल है । जिला व्यायाम शिक्षक और उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने  मीडिया को बताया कि हम सबके लिए यह गौरव का क्षण है।

इन छात्राओं ने 10 जनवरी से एक फरवरी 2018 तक तहसीली स्कूल के मैदान में खेल शिक्षक के अलावा अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी प्रीति गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण का सुखद परिणाम सामने आया है। छात्राओं को लगातार मिल रही उपलब्धि से खेल जगत में बलिया का सम्मान बढ़ा है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago