वाराणसी पुल हादसे में पुलिस ने 7 इंजीनियर को गिरफ्तार किया

वाराणसी में 15 मई को निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के कारण हुई 18 लोगों की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी हादसे के करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार सात इंजीनियर और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, वाराणसी हादसे के मामले में दर्ज केस के तहत शनिवार को पूर्व चीफ प्रॉजेक्ट मैनेजर गेंदालाल, के आर सूदन, एई राजेंद्र सिंह, एई राम तपस्या यादव, जेई लालचंद सिंह, जेई राजेश पाल और ठेकेदार साहेब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चीफ प्रॉजेक्ट मैनेजर एससी तिवारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। इन गिरफ्तारियों के बाद जांच अधिकारी अब इन सभी से हादसे के पीछे की वजह को लेकर कड़ी पूछताछ कर रहे हैं।

15 मई को वाराणसी में हुए पुल हादसे के बाद योगी सरकार ने इसकी जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया था। इसके अलावा हादसे का जिम्मेदार मानते हुए सेतु निगम के कई अफसरों पर भी कार्रवाई की गई थी। हालांकि पूर्व में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कई दिनों तक हादसे के जिम्मेदार अफसरों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, जिसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे लेकर सरकार पर निशाना भी साधा था।

15 मई को वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने के कारण कई लोग इसके नीचे दब गए थे। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago