Categories: देश

देश को गड्ढे से निकालने के लिए पीएम मोदी को 5 साल और मिले- कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. कंगना ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं. वह लोकतंत्र के लिए योग्य नेता हैं. कंगना ने परिवारवाद पर कमेंट करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के सबसे बड़े पद पर अपने परिवार की वजह से नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. कंगना ने कहा कि उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए. देश को गड्ढे से निकालने के लिए 5 साल काफी नहीं है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी शार्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का शनिवार को मुंबई में प्रीमियर था. ये फिल्म 29 जुलाई यानी रविवार को रिलीज हो रही है. मंगेश हदावले निर्देशित शॉर्ट फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन के संघर्ष को दिखाया गया है. कंगाना रनौत ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके संघर्ष को दिखाती है

 

फिल्म मणिकर्णिका कंगना रनौत की बड़ी फिल्म है. फिल्म की कहानी रानी लक्ष्मीबाई और ब्रिटिशर्श के बीच हुई लड़ाई पर बेस्ड है. फिल्म में कंगना ने अपने किरदार को रर‍यल दि‍खाने के लिए काफी मेहनत की है. इस फिल्म में दिखाए ज्यादातर एक्शन सीन कंगना ने खुद किए हैं. इस फिल्म में कंगना की मेहनत हमें 2019 के शुरुआत में देखने को मिलेगी.फिल्म का टीजर 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. कंगना हाल ही में कोयंबटूर से 30 किमी दूर स्थि‍त ध्यानलिंग आदिशक्त‍ि आश्रम पहुंचीं और वहां उन्होंने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की

 

बता दें, कि 1857 की नायक रहीं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 1828 में बनारस में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था. रानी लक्ष्‍मीबाई का बचपन तुलसी घाट के बगल अस्सी और रीवा घाट पर बीता. यहीं घाट की सीढ़ियों पर उन्होंने घुड़सवारी और तलवारबाजी भी सीखी. बाद में जीवन में कई उतार चढ़ाव आए. बच्चे को खोया, फिर पति को खोया, फिर राजपाट खोया. लेकिन नहीं खोया तो आत्मबल.

 

फ़िल्म में उनके जीवन की घटनाओं को छूने की कोशिश होगी. फिल्म ‘मणिकर्णिका’के लेखक विजयेन्द्र प्रसाद हैं, जिन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों की कहानियां लिखी है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म के वॉर सीन शानदार हैं. इस फिल्म के जरिए टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago