बलिया- करेंट से हुए हादसे में बिजली विभाग दोषी, मुआवजा देने का निर्देश

बलिया- बैरिया में पिछले महीने 26 जून को विद्युत उपकेंद्र के श्रीनगर गांव में एलटी तार पर एचटी तार गिर जाने के कारण हुए हादसे के मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने बिजली विभाग को दोषी माना है।

निदेशालय ने हादसे में मरने वाली गांव की महिला के परिजनों के अलावा छह अन्य घायलों तथा 11 लोग जिनके घर के इलेक्ट्रानिक सामान जले थे, उन्हें मुआवजा देने का आदेश दिया है। निदेशालय ने अवर अभियंता कमलेश कुमार व संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की भी संस्तुति की है।

 

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले 26 जून को श्रीनगर गांव में एलटी तार पर एचटी तार टूटकर गिर जाने से दर्जनों लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करेंट दौड गया। इसकी चपेट में आने से गांव की हीरामुनि देवी पत्नी रामप्रवेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गईं और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से गांव के कई लोग घायल और उनका सामन जल गया था  । इसके बाद गांव के ही आदित्य सिंह ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय लखनऊ के यहां शिकायती पत्र देकर मुआवजे की मांग की थी।

निदेशालय के निदेशक शुभराज सक्सेना के निर्देश पर जिले के सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा की टीम ने मामले की जांच की। रिपोर्ट में जांच टीम ने माना कि कमजोर एवं जर्जर जंपर द्वारा उक्त विद्युतीय अधिष्ठापन, फीडर का ब्रेकर कार्यक्षम अवस्था में न होने व एचटी एवं एलटी ओवर हेड के लाइन के मध्य गार्डिन की व्यवस्था न होने के कारण दुर्घटना हुई है।  जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्युत सुरक्षा निदेशालय वाराणसी के उप निदेशक अक्षय कुमार आर्य ने 26 जुलाई को क्षतिपूर्ति देने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago