चोरी का विरोध करने पर वृद्ध पर हमला, हालत गंभीर

उभांव थाना क्षेत्र की स्थानीय चट्टी स्थित आरो प्लांट के पास शुक्रवार की रात भैंस खोल रहे चोरों ने विरोध करने पर 80 वर्षीय मुसाफिर यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नगरा- बेल्थरा मार्ग पर स्थित आरओ प्लांट के पास मुसाफिर यादव सहित चार लोग सोये हुए थे। रात करीब 12 बजे बाहर लगे हैण्डपम्प पर चोर पहुंचे और पानी पीने लगे। इस दौरान लोगों को जगा देखकर चोर चले गये। एक घंटा बाद चोर दोबारा पहुंचे और वहां बंधी भैंस को खोलकर पास के सड़क पर खड़े अपने पिकप में उसे लादने लगे। इतने में बगल में बंधी गाय चिल्लाने लगी तो मुसाफिर की नींद खुली। भैंस को पिकप पर लादते देख शोर मचाने लगे। चोरों ने अपने आप को घिरा देख वृद्ध पर हमला कर दिया और नगरा की तरफ भाग निकले।

वहां पर मौजूद लोगों की मानें तो चोरों ने पहले से भी पिकप में एक भैंस लाद  रखी थी। वे चार की संख्या में थे और गाड़ी में बड़े साईज़ के पत्थर भी रखे थे।
बतया जाता है कि चोरों ने जमुआंव निवासी नगीना प्रसाद की भैंस खोलने का प्रयास किया लेकिन भैंस चोरों को झटका दे भाग निकली। तीन दिन पहले भी जमुआंव निवासी चन्द्रदेव राम की तीन भैंस को चोर खोल ले गए थे। क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी से लोगों में दहशत है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago