उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने शनिवार को तबाही मचाई है. आंधी-तूफान से यूपी के 11 जिलों में कम से कम 26 लोगों की मौत की खबर है. 4 मवेशियों की भी जान चली गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं.
शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी चली. दिल्ली, कर्नाटक और यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई. आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा मौतें यूपी के जौनपुर में 5, उन्नाव में 4, चंदौली और बहराइच में 3-3 लोगों की मौत हुई है. वहीं, रायबरेली में दो, जबकि मिर्जापुर, सीतापुर, अमेठी और प्रतापगढ़ में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कन्नौज और वाराणसी में भी बारिश हुई.
आज मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. ऐसे में कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा. मुंबई से सटे ठाणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम आई आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गए. घायलों को सीएचसी ले जाया गया है. वहीं, मुंबई में बारिश के दौरान एक इमारत ढहने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…