बलिया में राशन वितरण में धांधली पर ‘एक्शन मोड’ में पूर्व विधायक, अधिकारियों और कोटेदारों पर लगाए गंभीर आरोप!

बलिया के बैरिया में राशन वितरण में लगातार धांधली सामने आ रही है। इस धांधली को लेकर बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया और अधिकारियों की लापारवाही को सरकार के सामने लाए।

उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव के माध्यम से आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा बैरिया विधानसभा में हर माह तकरीबन 60 करोड़ का राशन वितरण कराया जाता है, लेकिन कुछ कोटेदार अंगूठा लगाकर हितग्राहियों को राशन नहीं देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी कोटेदारों से प्रति क्विंटल के हिसाब से लाखों की वसूली कर रहे हैं।

सुरेंद्र सिंह ने लाइव के दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वो विगत 27 तारीख को निमंत्रण पर जा रहे थे तो कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि कोटेदार ने उनका अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिया है। इस पर तुरंत उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि क्या एसी कमरे में बैठ कर राशन वितरण की जिम्मेदारी का निर्वाह कर लेंगे या गरीबों का राशन गरीबों तक पहुंचता है कि नही इसकी निगरानी भी पैदल चल के करेंगे। इसके बाद आनन फानन में जिला पूर्ति अधिकारी ने उसी रात जेनरेटर चलवा कर सप्लाई इंस्पेक्टर की निगरानी में राशन वितरण करवाया।

अपने फेसबुक लाइव में पूर्व विधायक ने बताया कि 2022 के चुनाव में गरीबों ने उन्हें एक सम्मानजनक वोट देकर उनके राजनैतिक साहस को बढ़ाया है और यह सिद्ध करता है द्वाबा का गरीब आज भी उनकी तरफ देख रहा है और वो हमेशा की तरह आगे भी गरीबों और शोषितों की लड़ाईयां लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 5 या 10 किलो अनाज बहुत मायने रखता है और अगर आगे से राशन वितरण में संवैधानिक विरुद्ध अनियमतता हुई तो मैं दोषी अधिकारी या कर्मचारी को अवश्य दंडित कराऊंगा और इसी के साथ लोगो से आग्रह किया कि अगर कोई भी कोटेदार उन्हें राशन नहीं देता है तो वो टेलीफोन के माध्यम से मुझे सूचित करें, यह मेरी जिम्मेदारी है कि आपको उचित राशन प्राप्त होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago