Categories: बलिया

बलिया में तीन भाईयों ने मिलकर बहन को उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार

बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 भाई ही अपनी बहन के हत्यारे निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 भाईयों को गिरफ्तार कर दिया है, जबकि 1 भाई फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 19 जून 2024 की है, यहां बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बाबा बालखंडीनाथ मंदिर के पास स्थित पुलिया से एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान 17 वर्षीय कुमारी लीलावती निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह के रूप में हुई थी।

मृतिका किसी लड़के से मोबाइल पर बातचीत करती थी। ये बात युवती के भाईयों बिकाऊ राजभर, जोगिन्दर राजभर और रविन्दर राजभर को नागंवार गुजरी। तीनों भाइयों ने किशोरी को लड़के से बात करने से मना किया, लेकिन जब किशोरी नहीं मानी तो तीनों भाईयों ने साड़ी से बांध कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बाबा बालखंडी नाथ मंदिर के पास स्थित पुलिया के पास शव फेंक दिया था।

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने 5 जुलाई 2024 को ग्राम चौकीदार की तहरीर पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इसी क्रम में बांसडीह पुलिस ने शनिवार को बिकाऊ राजभर और जोगिन्दर राजभर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वही हत्या में प्रयुक्त एक साड़ी, एक तेजाब बोतल और विक्रम टेम्पो बरामद किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago