बलिया- नाबालिग की हत्या के आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई

बलिया के अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह की अदालत ने नाबालिग की हत्या के दोषी मानते हुए एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा  एवं तीस-तीस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के वीरबहादुर चौहान ने 19 अप्रैल 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के अनुसार उनके गांव के धर्मेन्द्र चौहान ने उनके नाती अमन (06) को घर के बाहर से गायब कर उसकी हत्या कर दी और गांव के बाहर गन्ने के खेत मे उसका शव छिपा दिया।

पुलिस ने दर्ज मुकदमें के आधार पर अदालत मे आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायाधीश ने आरोपी धर्मेंद्र को आई पी सी की धारा 377, 302 व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोप सिद्ध होने पर कल आजीवन कारावास एवं तीस-तीस हजार रुपए का अलग -अलग अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने अभियुक्त को धारा 201 के तहत तीन साल की सजा एवं पांच हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago