डीएम ने ईद पर बिजली, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

बलिया : रमजान व ईद के मौके पर जिले के जिलाधिकारी भवानी सिंह  खंगारौत की अध्यक्षता में शुक्रवार शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे बिजली  आपूर्ति, साफ-सफाई, प्रतिबंधित जानवरों को बंद रखने से लेकर पेयजल व पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ।

उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर कस्बे में बिजली के तार टाइट कर दिए जाएं। बिजली से संबंधित समस्या जहां भी हो उसको तत्काल दूर कर लिया जाए।

समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज स्थल पर सफाईकर्मियों के माध्यम से साफ-सफाई की जिम्मेदारी सभी एडीओ पंचायत को सौंपी।

डीएम ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि नमाज के समय प्रतिबंधित पशुओं को बाड़े में बंद रखा जाय। किसी भी हालत में ऐसे जानवर खुले में नहीं घूमने चाहिए। पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। सिकन्दरपुर कस्बे में एकाध जगह लटके तार की समस्या सामने आने पर डीएम ने विद्युत एक्सइएन को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाकी हर जगह सब कुछ सही बताया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि हर नमाज स्थल पर भीड़ के हिसाब से पर्याप्त पुलिस व्यवस्था तैनात रहेगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago