Categories: बलिया

बलिया- रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन, ये कंपनियां ले रहीं भाग

बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 13 मई 2022 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई कंपनियां आएंगी, जो युवाओं को रोजगार देंगी। रोजगार मेले में 18 साल से 35 साल के 10वीं- 12वीं, आईटीआई, स्नातक, कौशल में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों की टेक्निकल तथा नान टेक्निकल की कम्पनी लार्सन एण्ड टर्बो लिमिटेड (एल एन टी ), जे०के० आटोमोबाइल गोरखपुर ,ओम इण्टरप्राइजेज श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंगस लिमिटेड भिवाडी, राजस्थान जी फोर एस. सिक्युरिटि गार्ड प्रतिभाग कर रही है। कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है।

साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद कार्यालय की बेवसाइट पर उपलब्ध कम्पनियों में आनलाइन आवेदन करने के बाद ही प्रतिभाग कर सकते है। इस रोजगार मेला में अभ्यर्थी बिना आनलाइन पंजीकरण तथा कम्पनियों में बिना ऑनलाइन आवेदन के प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे अन्य किसी भी जानकारी के लिए किसी कार्यदिवस में कार्यालय आकर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago